बहुत लोगों ने इस फूल को स्टेटस में देखने के बाद पूछा है कि इसका महत्व क्या है तो मैं आप लोगों को स्पष्ट कर दूं कि यह जुड़वां अपराजिता है। शास्त्रों में इसका वर्णन गौरी-शंकर अपराजिता के रूप में आया है। यह दुर्लभ पुष्प माना जाता है। और आज (28 सितंबर 2025) मैं इस पुष्प को मध्यान (12:00) के बाद देवी को अर्पित किया जब सप्तमी तिथि चढ़ गई

इस पुष्प की आकृति को जब ध्यान से देखा जाएगा तब आपको समझ में आएगा इसकी विशिष्ट आकृति प्रकृति के किस रहस्य को छुपाई हुई है अपने भीतर। यह पुष्प विशुद्ध रूप से योनि की आकृति में है और इसे “योनि पुष्प” भी कहा जाता है, और ऐसे पुष्प को जब आप नवरात्र में देवी को अर्पित करते हैं तो इसके महत्व को आप समझ लीजिए कि इसका कितना बड़ा प्रभाव हो सकता है।
