शुक्र का विभिन्न ग्रहों के साथ युति –

  • शुक्र और सूर्य जब साथ हों तो विजय लक्ष्मी योग का निर्माण होता है अर्थात जातक को राजाओं जैसा सुख प्राप्त होता है।
  • शुक्र के साथ जब मंगल की युति होती है तो धीरज लक्ष्मी यानी साहसिक कार्यों द्वारा धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • शुक्र के साथ जब मंगल की युति होती है तो धीरज लक्ष्मी यानी साहसिक कार्यों द्वारा धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • शुक्र के साथ चंद्रमा की युति होती है तो धान्य लक्ष्मी योग का निर्माण होता है।
  • शुक्र के साथ जब बुध की युति होती है तब विद्या लक्ष्मी यानी शिक्षा से जुड़े कार्यों से धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
  • शुक्र के साथ जब बृहस्पति का संयोग होता है तो सौभाग्य लक्ष्मी की प्राप्ति होती है यानी सौभाग्यशाली संतान का सुख मिलता है।
  • शुक्र के साथ जब शनि की युति होती है तब अधि-लक्ष्मी अर्थात शुद्ध कर्म नौकरी आदि से धन प्राप्ति का योग बनता है।
  • शुक्र के साथ जब राहु होता है तब धन लक्ष्मी अर्थात् संपत्ति संपदा की प्राप्ति होती है
  • शुक्र के साथ जब केतु होता है तो गज लक्ष्मी यानी विशाल घर और अच्छे वाहन प्राप्ति का योग बनता है।

नोट : उपरोक्त सभी योगों का परिणाम तभी सामने दिखता है जब ये योग शुभ भाव में बना रहे हों।

Leave a comment