कर्म, साधना और ज्योतिष का अद्भुत संगम
हम कौन हैं – गुरुश्री सर्वभूत शरणम्
यदि आप अपने जीवन में किसी भी प्रकार की मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक या आध्यात्मिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक बार गुरुश्री सर्वभूत शरणम् से संपर्क अवश्य करें। उनके मार्गदर्शन और अनुभव ने न जाने कितने जीवनों को नई दिशा दी है। हमें विश्वास है कि आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान उनके शब्दों और साधना में अवश्य मिलेगा।
गुरुश्री सर्वभूत शरणम् पिछले 25 वर्षों से अध्यात्म, साधना और वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत हैं। मां भगवती की विशेष कृपा से उनमें एक सहज आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित होती है, जो उनके सान्निध्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति प्रदान करती है। उनका विशिष्ट योगदान "स्पर्श ध्यान पद्धति" है — एक ऐसी ध्यान विधि जो न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि आंतरिक ऊर्जा को जाग्रत कर जीवन की दिशा बदलने में सहायक बनती है।
गुरुश्री का एकमात्र ध्येय है – "भटकते हुए हर आत्मा को सही मार्ग दिखाना और उसके जीवन को संतुलन देना।" वे ज्योतिष को केवल भविष्यवाणी का माध्यम नहीं मानते, बल्कि उसे एक कर्म-आधारित मार्गदर्शन प्रणाली के रूप में प्रस्तुत करते हैं। उनका मानना है कि वर्तमान के कर्म ही भविष्य की नींव रखते हैं। यदि नियत शुद्ध हो और कर्म सकारात्मक, तो भाग्य भी अनुकूल हो जाता है।
गुरुश्री आज तक हजारों लोगों को मार्गदर्शन दे चुके हैं — जिनमें से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी शामिल हैं। उनके पास आने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह अनुभव करता है कि उसका भूत, वर्तमान और भविष्य एक नई दृष्टि से उसके सामने खुल रहा है।
"कर्म ही भाग्य का निर्माता है" — इस मूल विचार के साथ, गुरुश्री लोक कल्याण हेतु सतत् प्रयासरत हैं। यदि आपके जीवन में कोई कठिन मोड़ आया है, कोई मार्ग स्पष्ट नहीं दिख रहा, तो आइए और अनुभव कीजिए गुरुश्री सर्वभूत शरणम् के दिव्य स्पर्श और आत्मीय परामर्श की शक्ति।
